लखनऊ21अगस्त25*साइबर अपराधों पर जागरूकता, हज़रतगंज कमिश्नरेट की पहल*
लखनऊ। हज़रतगंज कमिश्नरेट की साइबर टीम ने तालकटोरा स्थित SKD Academy स्कूल में एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान, पुलिस अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के तरीके बताए।
साइबर टीम में शामिल SI राकेश मिश्रा, SI आरती वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश पटेल, और कांस्टेबल अमित तिवारी ने डिजिटल दुनिया के खतरों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे ऑनलाइन रहकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखा जा सकता है।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल दुनिया में आने वाले संभावित जोखिमों से बचाना है। साइबर टीम ने सभी से किसी भी साइबर अपराध की शिकायत तुरंत करने की अपील भी की।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*