March 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या19अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे..

अयोध्या19अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे..

अयोध्या19अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे..

अयोध्या।
मानवता को शर्मसार करने वाला मामला रामनगरी में आया सामने।

नवजात शिशु का शव मिला फटिक शिला आश्रम के निकट स्थित कुष्ठ आश्रम के पास।

अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फटिक शिला के निकट कुष्ठ आश्रम के पास गया फेंका।

नवजात शिशु के शव को लेकर चर्चाओं का बाजार है गर्म।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी सूचना।

नवजात शिशु का शव फेंके जाने से रामनगरी में मचा हड़कंप।

अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के फटिक शिला आश्रम के निकट कुष्ठ आश्रम का मामला।
[8/19, 8:39 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
अयोध्या से प्रयागराज तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड सिक्स लेन हाईवे निर्माण कार्य के प्रथम चरण में प्रतापगढ़ तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज।

सर्वे को लेकर किसान नाराज, पुराने स्वीकृत एलाइनमेंट को बदलने को लेकर आंदोलित हुए किसान।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन।

किसानों की नाराजगी, पहले उनकी जमीन चौड़ीकरण में ली गई फिर रिंग रोड में ली गई अब अयोध्या से प्रतापगढ़ सिक्स लेन में किसानों की जमीन ली जा रही है।

पुराने स्वीकृत एलाइनमेंट के अनुसार सिक्स लेन झील से होकर जा रही थी लेकिन अब प्रक्रिया बदली गई, सर्वे भदोखर और बिरौली गांव में किया जा रहा है,

किसानों में नाराजगी लगभग 500 घर होंगे प्रभावित, किसानों का कहना है जो झील है उस झील से ही निकाला जाए ग्रीन फील्ड सिक्स लेन हाईवे।
[8/19, 8:41 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर*

*गरीबी और बेबसी की मार झेल रही गरीब महिला*

*दूसरे के दरवाजे पर खुले आसमान के नीचे जिंदगी काटने को मजबूर है बेघर महिला*

भेलसर(अयोध्या)रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिठौली मजरे बाबूरी चक में एक गरीब और असहाय महिला की जिंदगी प्रशासनिक उदासीनता और कुदरत की मार के बीच पिसती नज़र आ रही है।
ग्राम पंचायत सिठौली मजरे बाबूरी चक में रहने वाली बदला देवी के पति रामसुरेश की मृत्यु चार वर्ष पूर्व हो चुकी है आज खुले आसमान के नीचे जीवन यापन को मजबूर हैं।अभी हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण बदला देवी का कच्चा मकान पूरी तरह से ढह गया।बदला देवी का घर गिरने से उनके पास न तो सिर पर छत बची है न ही रहने और खाने की कोई उचित व्यवस्था है।महिला मजबूरी में अब दूसरे के दरवाजे के सामने चूल्हा जलाकर खाना बना रही हैं और वहीं फर्श पर लेटकर रातें काट रही हैं।
ग्राम प्रधान शिवशरन यादव उर्फ पप्पू ने गरीब महिला की दयनीय स्थिति को देखते हुए हल्का लेखपाल शैलेन्द्र कुमार दूबे को सूचना दी और राहत की अपील की। लेखपाल का कहना है कि आपदा राहत रिपोर्ट भेज दी गई है आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कब’ की जाएगी ,क्या तब, जब यह महिला बीमारी या किसी और अनहोनी का शिकार हो जाए?क्या प्रशासनिक फाइलों के फेर में इंसानियत दम तोड़ देगी तब।क्या खुले आसमान के नीचे रह रही महिला बदला देवी को तत्काल आवास और जीवन यापन की सुविधा मिल पाएगी?
क्या प्रशासन की जिम्मेदारी सिर्फ रिपोर्ट भेजने तक ही सीमित है?क्या मानवीय संवेदनाएं सिर्फ चुनावी वादों तक सीमित हैं।पीड़ित महिला खुले आसमान के नीचे दूसरे के दरवाजे पर रह रही है।अब प्रशासन को जरूरत है तुरंत जागने की, क्योंकि हर गुजरता दिन बदला देवी जैसी महिलाओं के लिए एक नई त्रासदी लेकर आता नजर आ रहा है अभी तक महिला को किसी तरह की कोई सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी है।
[8/19, 8:42 AM] +91 94155 29848: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

*रुदौली में स्ट्रीट लाइट घोटाला*

*एक महीने में ही खराब हुईं लाखों की लाइटें*

*वायरिंग में भी समस्या सम्पूर्ण समाधान दिवस में आया मामला*

भेलसर(अयोध्या)अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील रुदौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 85 शिकायतों में
मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
रुदौली में नगर पालिका परिषद द्वारा दरगाह रोड पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थानीय निवासी काजी इबाद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मामला उठाया।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका ने पिछले महीने दरगाह रोड पर लाखों रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। इनका उद्देश्य रात के समय लोगों की आवाजाही को सुगम बनाना था लेकिन एक महीने के भीतर ही अधिकांश लाइटें काम करना बंद कर चुकी हैं।
शिकायतकर्ता के अनुसार कई स्थानों पर बल्ब खराब हो गए हैं। कुछ जगहों पर खंभों की वायरिंग में भी समस्याएं आ गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों ने घटिया गुणवत्ता की लाइटें लगवाई हैं।काजी इबाद ने मांग की है कि सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की तत्काल मरम्मत की जाए। घटिया सामग्री के उपयोग की निष्पक्ष से जांच हो।दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।शिकायत कर्ता का कहना है कि इससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं और जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है।
सभासद प्रतिनिधि मकसूद आलम ने शिकायती पत्र देकर बताया की नगर रुदौली में जानलेवा व हिंसक कुत्ते आए दिन लोगों को घायल कर रहे हैं उन्होंने तत्काल ऐसे जानलेवा व हैं कुत्तों को पकड़वाकर अन्यत्र भेजने की मांग की।इसके अलावा उन्होंने दूसरी शिकायत में बताया कि जल निगम के कर्मियों द्वारा पाइपलाइन बिछाने हेतु गड्ढा खोदा गया परंतु रोड दुरुस्त नहीं कराई गई जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अपर ज़िलाअधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया।इस अवसर पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, एसडीएम रुदौली विकासधर दुबे, क्षेत्राधिकार आशीष निगम, तहसीलदार विजय गुप्ता, कोतवाली रुदौली के उप निरीक्षक मुस्ताक शाह, थाना अध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव, थाना अध्यक्ष बाबाबाज़ार बाजार आदि मौजूद रहे।
[8/19, 8:44 AM] +91 94155 29848: *[मवई के तकिया गांव में विचित्र बुखार ने दी दस्तक,दो बच्चियां आई मलेरिया पॉजिटिव]*

*[संक्रमण का फैलाव]*
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
रुदौली(अयोध्या)-:
===========मवई क्षेत्र के तकिया गांव को विगत 20 दिनों से अपने चपेट में लेने वाला विचित्र बुखार से निपटने के लिए क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने स्वास्थ्य महकमे को सख्त निर्देश दिया है।विधायक के निर्देश पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 144 लोगों की उनके लक्षणों के अनुसार ब्लड जांच की।जांच के दौरान दो बच्चियां मेलरिया संक्रमित(पॉजिटिव) पाई गई।जिसके बाद जिले की मलेरिया विभाग की टीम भी गांव पहुंची और घर घर भ्रमण किया।टीम को कई घरों में लारवा भी मिला।बैरहाल टीम ने जांच के बाद दवा देकर वापस चली आई है।अब देखना ये है कि गांव को संक्रमण मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का अगला कदम क्या होगा..?

Taza Khabar