[12/9, 8:08 PM] Amit Gupta Upaajtak: भरथना इटावा 9 दिसंबर*
पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गांव के तीन नामजदों ने मारपीट कर घायल किया,पीड़ित ने तीनो के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र के गांव नगला ताल (पाली खुर्द) के आरोष पुत्र हरिप्रकाश ने गांव के ही घनश्याम,परमहंस व शिवम पर आरोप लगाया है कि गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे साम्हो सड़क से नगला ताल की तरफ जाने के दौरान आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया,पीड़ित के मुताबिक आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर पीड़ित को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
भरथना
पुलिस ने एक युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्यवाई की।
उपनिरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय (रमायन) के सुनील कुमार को वाद विवाद करने पर शांति भंग में पाबंद किया गया।
भरथना
पुलिस ने वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
उपनिरीक्षक मुनीश्वर सिंह के अनुसार कस्बा क्षेत्र अंतर्गत भरथना- इटावा बस अड्डे के नजदीक गुरुवार की सुबह करीब सवा आठ बजे मोनू निवासी आनंद नगर थाना इटावा कोतवाली को गिरफ्तार किया गया,वह कहीं जाने की फिराक में था। उसके खिलाफ भरथना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 370/21 के अंतर्गत धारा 363,366 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[12/9, 8:09 PM] Amit Gupta Upaajtak: भरथना इटावा 9 दिसंबर*
सड़क हादसे में घायल बीआरसी कर्मी के उपचार को खंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षकों ने 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
भरथना बीआरसी कार्यालय पर तैनात परिचारक सतेंद्र कुमार व संविदा पर तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर हिमांशु प्रजापति जोकि बीते दो दिन पहले विभागीय कार्य के लिए बाइक से जाने के दौरान नगर क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने पर उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया,जिसमे हिमांशु के सिर में गहरी चोट होने से उसका पीजीआई सैफई में उपचार चल रहा है। हिमांशु के उपचार के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने पांच हजार व अन्य कई शिक्षकों ने मिल कर एकत्र की गई कुल 25 हजार रुपए की धनराशि परिजनों को प्रदान कर हिमांशु के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की गई।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
कानपुर देहात18 अगस्त 2026**जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे