अब्दुल जब्बार
अयोध्या09दिसम्बर*उपजिलाधिकारी ने राईस मिल का किया औचक निरीक्षण
भेलसर(अयोध्या)उपजिलाधिकारी रुदौली स्वपनिल यादव ने सरकारी धान क्रय केंद्र पर खरीदे गए धान की कुटाई का एग्रीमेंट न करने वाले और कुटाई कर धान की उठान करने में लापरवाही बरतने वाले मिलो का औचक निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी ने बुधवार की दूसरी पहर क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव व दीपक सिंह के साथ शहर के एचडी राइस मिल रेछघाट रोड,हाजी कव्वाद राइस मिल भौली सहित आधा दर्जन धान मिलों का
निरीक्षण किया।धान कुटाई के लिए एग्रीमेंट न करने को लेकर नाराजगी जताई।उपजिलाधिकारी ने कहा कि गुरुवार तक जो धान मिल धान कुटाई का एग्रीमेंट नहीं करेंगे और जिन मिलो ने धान कुटाई का एग्रीमेंट करके धान क्रय केंद्र से नहीं उठाया ऐसी मिलो के विरुद्ध कार्यवाही कर मिल को सील कर दिया जाएगा।इस अवसर पर लेखपाल यशवंत प्रताप व केदारनाथ सिंह मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*