🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली11अगस्त25*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..**
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 10:35 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 13:01 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* गर – 10:35 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* अतिगण्ड – 21:33 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 05:47
*🌄सूर्यास्त-* 19:04
*🌙चन्द्रोदय-* 20:27
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 07:27 से 09:06
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी द्वितीया 10:35 तक पश्चात् तृतीया शुरु , अशून्य शयन द्वितीया व्रत , पंचक जारी , बृहद् गौरी व्रत , कर्नाटक (डोली) , बुध (मार्गी) 12:58 पर , विघ्नकारक भद्रा 21:37 से , कजरी रात्रि का जागरण , महाकाल सवारी उज्जैन , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , मेला कज्जली तीज प्रारम्भ (बूंदी) , श्री विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव , महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती , जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती , उर्दू के प्रसिद्ध शायर व गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस , महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस व राष्ट्रीय पुत्र एवं पुत्री दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी तृतीया 08:43 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , पंचक जारी , कजरी / बूढी / सातुड़ी तीज , तीजड़ी (सिन्धी) , संकष्टी श्रीगणेश (बहुला) चतुर्थी व्रत।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*मूर्खेण सह संयोगो*
*विषादपि सुदुर्जरः ।*
*विज्ञेन सह संयोगः*
*सुधारससमः स्मृतः।।*
*भावार्थ👉*
_मूर्ख से स्थापित किया सम्पर्क विष से भी अधिक अनिष्टकारी होता है और इसके विपरीत विद्वानोँ का सम्पर्क पीयूषरस तुल्य माना गया है।_
🌹
*11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
3114 ईसा पूर्व – चर्चित माया कैलेंडर की शुरुआत हुई, 2012 में महाप्रलय के उल्लेख से इसकी चर्चा हुई।
1347 – अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1492 – रोर्डिगो डी बोरजा पोप बने नया नाम एलेक्सजेंडर षष्ठम् रखा।
1718 – केप पासर्स की लड़ाई: ब्रिटिश बेड़े ने स्पेनिश के सिसिली को नष्ट कर दिया।
1804 – फ्रांसिस द्वितीय ने ऑस्ट्रिया के पहले सम्राट का शीर्षक ग्रहण किया।
1828 – एक साल पहले रेड बार्न में मारिया मार्टन की हत्या के लिए विलियम सीडर को इंग्लैंड के बुरी सेंट एडमंड्स में लटका दिया गया।
1863 – कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सिर्फ साढ़े 18 साल की उम्र में फांसी दी गई।
1912 – मैक्सिको सिटी के पास एक ट्रेन पर जापटिस्ट विद्रोहियों के हमले में 35 सैनिक और 20 नागरिक मारे गए।
1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1929 – रूस और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई।
1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1951 – रेने प्लीवेन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
1975 – ब्रिटिश लेलैंड मोटर कॉर्पोरेशन ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में आयी।
1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए।
1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने।
1999 – यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।
2000 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2001 – उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2004 – भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न।
2004 – संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।
2006 – पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
2007 – मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
2008 – एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
2008 – आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।
2012 – ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
2012 – बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।
2013 – पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।
2019 – समझौता एक्सप्रेस से यात्रा रद करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद भारत ने भी इस आशय की औपचारिक घोषणा कर दी।
2019 – कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने।
2020 – रूस, कोविड-19 की वैक्सीन जारी करने वाला पहला देश बना, राष्ट्रपति पुतिन की बेटी को भी वैक्सीन दी गई।
2020 – रिलायंस को फॉर्च्यून की 2020 की वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला , फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी बनी।
2021 – हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत और 14 लोग बचाए गए।
2021 – 127वां संविधान संशोधन ओबीसी आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ।
2022 – श्री जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।
2022 – यूपी के बांदा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूबे 3 की मौत की पुष्टि हुई।
2022 – चौथी भारत – बांग्लादेश वार्षिक रक्षा वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2022 – यूक्रेन के जापोरिषजिया परमाणु संयंत्र के संकट को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई।
2023 – लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह में तीन विधेयक पेश किए।
2023 – अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं जया प्रदा को चेन्नई की कोर्ट ने छह महीने जेल व 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
2023 – चीन में भारी बारिश के कारण मिट्टी का बहाव होने से 21 लोगों मौत हुई।
2023 – अमेरिका में गवर्नर हॉब्स ने अत्यधिक गर्मी के कारण आपातकाल की घोषणा की।
2023 – माउई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 80 हुई।
2023 – म्यांमार में मानसून की बाढ़ से पांच लोगों की मौत हुई व 40,000 लोगों को निकाला गया।
2023 – उत्तरी नाइजीरिया में मस्जिद ढहने से 7 लोगों की मौत हुई।
2024 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
2024 – राजस्थान भरतपुर के बाणगंगा नदी के किनारे बनी पोखर की पाल टूटने से सात नवयुवकों की डूबने से मौत हुई।
2024 – हि. प्र. के ऊना जिले के 9 लोगों की पंजाब में खड्ड के तेज बहाव में बह जाने से मौत हुई व 2 लोग लापता हुए।
*11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*
1778 – दुनिया में जिमनास्टिक्स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म हुआ।
1892 – पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ।
1924 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला और विद्वता के लिए जाने जाते थे।
1937 – निर्देशक जॉन अब्राहम – लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
1949 – डी. सुब्बाराव – भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।
1954 – यशपाल शर्मा एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (1983 में विश्वकप विजेता टीम के सदस्य थे)।
1954 – मोदीरेड्डी वेंकट ‘बॉबजी’ नरसिम्हा राव, एमबीई, एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर।
1961- सुनील सेट्टी भारतीय अभिनेता।
1974 – अंजू जैन एक भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व खिलाड़ी।
1985 – जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री।
*11 अगस्त को हुए निधन👉*
1908 – खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1967 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
2000 – पी. जयराज, अभिनेता। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
2004 – चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान (70) का निधन।
2007 – ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।
2015 – भालचंद्र पेंढारकर एक मराठी मंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता थे।
2016 – हनीफ मोहम्मद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर थे।
2018 – वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे।
2020 – मध्य प्रदेश में उर्दू के जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी (70) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2020 – गायिका और गिटारिस्ट ट्रिनी लोपेज़ (83) का निधन हुआ।
2020 – जाने-माने खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन।
2022 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना (83) का हार्ट अटैक से निधन हुआ।
2022 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में तालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी की मौत हुई।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई गायक-गीतकार रॉन पेनो (68) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध परमाणु भौतिक विज्ञान बिकाश सिन्हा (78) का निधन हुआ।
*11 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 मेला कज्जली तीज प्रारम्भ (बूंदी)।
🔅 श्री विन्ध्याचल भीमचण्डी देवी प्रकटोत्सव।
🔅 महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती।
🔅 जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती।
🔅 उर्दू के प्रसिद्ध शायर व गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस।
🔅 महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस।
🔅 राष्ट्रीय पुत्र एवं पुत्री दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित