कौशांबी9अगस्त25*लम्बित विवेचनाओं के सम्यक, समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देश*
*कौशाम्बी।* राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा 8 अगस्त को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में सर्किल कौशाम्बी के सभी विवेचकों को एकत्रित कर अर्दली रूम किया गया, जिसमें थानों पर लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। अर्दली रुम में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के सम्यक, समयबद्ध और गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी दौरान थाना क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं चोरी आदि की घटनाओं को रोकने हेतु रात्रि गस्त, नाकाबंदी आदि कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया गया। अर्दली रुम में जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी भी उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 7 जुलाई 26*में होने वाली सीएम योगी की सभा स्थल में चल रही तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा,
बिजनौर7जुलाई26*बिजनौर के असद नजीब ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क ‘उमलिंग ला’ फतह कर रचा इतिहास*
बांदा 7 जूलाई 26*थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध गांजे के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।