लखनऊ3अगस्त25*”यूपी में 30% तक महंगा हो सकता है बिजली कनेक्शन, पावर कॉर्पोरेशन ने दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा”
उत्तर प्रदेश में जल्द ही नया बिजली कनेक्शन लेना आम उपभोक्ताओं के लिए महंगा हो सकता है। पावर कॉर्पोरेशन ने नियामक आयोग के सामने नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें घरेलू कनेक्शन की दरों में 25 से 50 फीसदी और वाणिज्यिक कनेक्शन की दरों में 100 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग की गई है। साथ ही बिजली दरों में भी औसतन 45 फीसदी इजाफे का प्रस्ताव दिया गया है। वर्तमान में बीपीएल उपभोक्ताओं को 1032 रुपये, ग्रामीणों को करीब 1172 रुपये और शहरी उपभोक्ताओं को 1570 रुपये में एक किलोवाट कनेक्शन मिलता है। यदि कनेक्शन 40 मीटर से अधिक दूरी पर हो तो अतिरिक्त पोल का खर्च 5 से 7 हजार रुपये तक देना पड़ता है। इस पर अंतिम फैसला नियामक आयोग की उप समिति की अगली बैठक में लिया जाएगा।
#Lucknow #UttarPradesh #UPGOVT #UPPCL #AKSharma #ElectricityRates #UPPowerCorporation #UPNews #YogiGovernment #UPElectricity

More Stories
रीवा21अगस्त26*झमाझम बारिश से घर में घुसा पानी, सालभर का अनाज हुआ बर्बाद
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरी, DM-SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मथुरा21अगस्त26*मथुरा में वृद्ध महिला हत्याकांड का खुलासा, चोरी के सामान और तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार