पंजाब07दिसम्बर*महिला का पर्स छीनने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 07 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी के नेतृत्व में एएसआई बहादुर सिंह ने महिला का पर्स छीनने वाले आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार मोमिता पत्नी मृत्युंजय आनंद नगरी अबोहर जो शौली की धर्मशाला के निकट जा रही थी कि युवक जगसीर सिंह उर्फ जग्गी पुत्र रणजीत सिंह वासी निकट संत कबीर स्कूल ने उसका पर्स छीन लिया। पुलिस ने आरोपी को चोरी के मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने बताया कि हमारी पुलिस पार्टी व सीआईए स्टाफ 2 द्वारा शहर में बढ़ चोरी व लूटपाट की वारदातों पर अंकुश लगाने में काफी सफलता हासिल की है। पुलिस काफी आरोपियों को पकड़ चुकी है व सामान बरामद किया है। लोगों से अपील है कि वह पुलिस का सहयोग करें। सीसीटीवी कैमरे घर के बाहर जरूर लगायें ताकि आरोपियों की फुटेज के आधार पर पहचान करने में आसानी हो।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया शुरू
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**