पंजाब07दिसम्बर*बार एसोसिएशन के चुनाव 17 को, 8 उम्मीदवार मैदान में
दिनेश राजौरा ने नामांकन वापिस लिया
अबोहर, 07 दिसंबर (शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार कौंसिल के चेयरमैन के दिशा निर्देशों पर पंजाब में 17 दिसंबर को बार एसोसिएशन के चुनाव करवाने का आदेश जारी किये हैं जिसके तहत अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव 17 दिसंबर को होंगे। आज सोमवार को चुनाव कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र गर्ग, विक्रम गोदारा, राजकुमार कुंडल को 9 उम्मीदवारों ने अपने उम्मीदवारी के फार्म भरे जिसमें प्रधान को लेकर जसबीर सिंह जम्मू, उनके साथ सैक्ट्री लखविंद्र सिंह सिद्धू, राजेश परिहार ज्वाईंट सैक्ट्री, कैशियर प्रेम कांटीवाल ने अपने फार्म भरे हैं। दूसरी ओर पूर्व प्रधान अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू ने प्रधानगी के लिए, विजय कुमार जग्गा ने सैक्ट्री पद व सुनील मेहरा ने ज्वाईंट सैक्ट्री व दीपक खुराना ने कोषाध्यक्ष ने नामांकन भरा था। इसके अलावा दिनेश राजौरा ने ज्वाईंट सैक्ट्री पद के लिए नामाकंन दाखिल किया था जिन्होंने कमेटी से नामांकन वापिस ले लिया है। चुनाव कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र गर्ग ने बताया कि अब मुकाबला 8 उम्मीदवारों के बीच होगा। बार एसोसिएशन के चुनाव 17 दिसंबर को होंगे। सभी उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे हैं चुनाव प्रचार में लगे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, पूर्व प्रधान तेजिंद्र सिंह रंधावा, सुखपाल सिंह, हरकेवल सिंह, राकेश भठेजा, प्रकाश सिंह बराड़, प्रवीण धंजू, जगदीप सिंह, मनदीप सिंह, धर्मिद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत बजाज, अनिल कामरा, देवानंद सचदेवा, जयदयाल कांटीवाल, अमित असीजा उर्फ बावा, रमेश शर्मा, विनोद बेरी, विनोद मेहता, गोबिंद लाल टुटेजा, रवि कड़वासरा, अरूण मुंजाल, प्रकाश मक्कड़, आनंद गुप्ता, संदीप बजाज, संदीप ठठई, गौरीशंकर माकड़, तेजिंद्र खालसा, सिकंदर कपूर, निधि बेरी, अनीता चलाना, अमनदीप भोमला, श्रुति भीमवाल, सरिता मलेठिया आदि वकील मौजूद थे।
फोटो:5, नामांकन दाखिल करते वकील।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है