मथुरा30जुलाई25*जनपद में भारतीय किसान यूनियन हरियाणा (चौधरी घासीराम नैन) धमाकेदार आगाज।
मथुरा से पवन सारस्वत की खास खबर यूपीआजतक
मथुरा*आज मथुरा जनपद की तहसील महावन के गांव चंदू के नगला में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी घासीराम नैन) की एक तहसील स्तरीय बैठक का धमाकेदार आगाज तहसील अध्यक्ष विवेक शर्मा की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें तहसील अध्यक्ष विवेक शर्मा तथा तहसील उपाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा का जोशो खरोश एवम धूमधाम से स्वागत हुआ। बैठक अन्य कई गाँवो के किसान सम्मिलित हुये। बैठक में सैकड़ों किसानों को संगठन में मेम्बर बनाकर भारी भरकम टीम तैयार की गई। जिले में नई नियुक्ति में जिले का उपाध्यक्ष विपिन चौधरी तथा संगठन मंत्री धनपाल सिंह को बनाया गया, इन सभी के नेतृत्व में कामकाज के बारे में भी बात हुई और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेन्द्र घासीराम नैन के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का फैसला लिया गया और संगठन में शामिल इन सभी नए लोगों का भी स्वागत धूमधाम से हुआ। बैठक में विवेक शर्मा, विपिन चौधरी, धनपाल सिंह,हेमन्त कौशिक, श्याम सुन्दर, बनवारी लाल शर्मा, मुकेश धनगर,जीतू चौधरी, रामू चौधरी, कान्हा चौधरी, कलुआ चौधरी, हेमन्त चौधरी, पवन चौधरी, हरिओम चौधरी, अनिल चौधरी, मोनू चौधरी, डॉ0 नबाब सिंह चौधरी आदि सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

More Stories
लखनऊ १३ मार्च २६ * पार्टी की बदनामी करवाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई ?
aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित
पूर्णिया13 मार्च 26*पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अपराध पर नकेल और छात्राओं की सुरक्षा पर जोर*