पूर्णिया बिहार 30 जुलाई 25 *पूर्णिया में बाल दुर्व्यापार के खिलाफ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास खबर यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। बाल दुर्व्यापार जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए पूर्णिया जिला प्रशासन ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० और पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने संयुक्त रूप से एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया।
इस पहल का उद्देश्य जिले भर में बाल दुर्व्यापार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना और इस अपराध को रोकने के लिए समुदाय को संवेदनशील बनाना है।
जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने बाल दुर्व्यापार को एक सामाजिक बुराई बताया और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रथ लोगों को बाल दुर्व्यापार के खतरों, पीड़ितों की पहचान करने और ऐसे मामलों की रिपोर्ट करने के महत्व के बारे में शिक्षित करेगा।
पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने बाल दुर्व्यापार के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि यह रथ विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देगा। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के द्वारा बताया गया कि पूर्णिया पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार है।
यह जागरूकता रथ अगले कुछ दिनों तक पूर्णिया जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेगा तथा लोगों को शिक्षित करेगा। यह पहल बाल दुर्व्यापार को रोकने और बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया