कानपुर देहात 28 जुलाई 2025*जनपद में दिनांक: 29 से 31. 07.2025 तक मेघगर्जन / वज्रपात होने की संभावना*
*मेघगर्जन / वज्रपात के दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव के लिए आम जनमानस हेतु जारी दिशा-निर्देश।*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देश के क्रम में आपदा विशेषज्ञ अश्वनी वर्मा ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ द्वारा जनपद- कानपुर देहात में दिनांक: 29.07.2025 से 31. 07.2025 तक मेघगर्जन / वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की गयी है। मेघगर्जन / वज्रपात के दृष्टिगत सुरक्षा एवं बचाव के लिए आम जनमानस हेतु जारी दिशा-निर्देश।
*”क्या करें और क्या न करें”*
●मौसम की जानकारी अवश्य रखें।
●छोटे बच्चों को वर्षा के पानी में खेलने से रोके।
●मौसम खराब होते ही जलस्त्रोतों एवं खेतों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर जायें।
●अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधे।
●वर्षा के दौरान बिजली से चलने वाले उपकरणों का प्लग निकाल दें।
●यदि आवश्यक न हो तो वर्षा के दौरान घर से बाहर न निकलें।
●विद्युत तार, पोल व ट्रांसफार्मर के समीप न खडें हो।
●वर्षा के दौरान सफर न करें एवं ऊचें पेड़ों के नीचे शरण न लें।
●मेघगर्जन / वज्रपात तैराकी या नौकायान न करें।
●वर्षा के दौरान कच्चे मकान, जर्जर छत के नीचे शरण न लें।
●धातु से बने छाता का प्रयोग न करें।
●अगर खुलें स्थान में हो तो मेघगर्जन / वज्रपात होने की दशा में “उकडू” बनकर बैठ जायें।
●आकाशीय विद्युत से होने वाली दुर्घटना से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी ऐप का प्रयोग करें।
●अन्य प्राकृतिक आपदओं से सुरक्षा एवं बचाव तथा क्या करें क्या न करें के बारे में अधिक जानकारी हेतु सचेत मोबाइल ऐप का प्रयोग करें।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….