पंजाब06दिसम्बर*बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर 9 उम्मीदवारों ने फार्म भरे
17 दिसंंबर को होंगे चुनाव
अबोहर, 06 दिसंबर (शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट बार कौंसिल के चेयरमैन के दिशा निर्देशों पर पंजाब में 17 दिसंबर को बार एसोसिएशन के चुनाव करवाने का आदेश जारी किये हैं जिसके तहत अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव 17 दिसंबर को होंगे। आज सोमवार को चुनाव कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र गर्ग, विक्रम गोदारा, राजकुमार कुंडल को आज 9 उम्मीदवारों ने अपने उम्मीदवारी के फार्म भरे जिसमें प्रधान को लेकर जसबीर सिंह जम्मू, उनके साथ सैक्ट्री लखविंद्र सिंह सिद्धू, राजेश परिहार ज्वाईंट सैक्ट्री, कैशियर प्रेम कांटीवाल ने अपने फार्म भरे हैं। दूसरी ओर पूर्व प्रधान अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू ने प्रधानगी के लिए, विजय कुमार जग्गा ने सैक्ट्री पद व सुनील मेहरा ने ज्वाईंट सैक्ट्री व दीपक खुराना ने कोषाध्यक्ष के अलावा दिनेश राजौरा ने ज्वाईंट सैक्ट्री पद के लिए नामाकंन दाखिल किया। चुनाव कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र गर्ग ने बताया कि फार्म वापिस लेने की तारीख मंगलवार सांय 4 बजे तक रखी गई है। कोई भी उम्मीदवार अपना फार्म वापिस लेना चाहता है तो फार्म वापिस किया जायेगा। बार एसोसिएशन के चुनाव 17 दिसंबर को होंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, पूर्व प्रधान तेजिंद्र सिंह रंधावा, सुखपाल सिंह, हरकेवल सिंह, राकेश भठेजा, प्रकाश सिंह बराड़, प्रवीण धंजू, जगदीप सिंह, मनदीप सिंह, धर्मिद्र सिंह, हरप्रीत सिंह, इंद्रजीत बजाज, अनिल कामरा, अरूण मुंजाल, प्रकाश मक्कड़, आनंद गुप्ता, संदीप बजाज, संदीप ठठई, गौरीशंकर माकड़, तेजिंद्र खालसा, सिकंदर कपूर, निधि बेरी, अनीता चलाना, अमनदीप भोमला, श्रुति भीमवाल, सरिता मलेठिया आदि वकील मौजूद थे।
फोटो:1, नामांकन दाखिल करते वकील।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया