April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया05दिसम्बर*युवती को गोली मारकर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

औरैया05दिसम्बर*युवती को गोली मारकर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

औरैया05दिसम्बर*युवती को गोली मारकर घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*औरैया।* गत 30 नवंबर 2021 को थाना अजीतमल के अन्तर्गत गाँव पचदेवरा में अपनी बहन के यहां शादी में सम्मिलित हुई कु0 सरिता पुत्री श्रीराम निवासी ग्राम अजापुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया के उसके मौसी के लडके सौरभ द्वारा सुबह साढे 6 बजे प्रेम प्रसंग के चलते अबैध तमंचे से सिर में गोली मारकर गम्भीर रुप से घायल कर फरार हो गया था। घटना के सम्बन्ध में कोतवाली अजीतमल में जानलेवा हमला की धारा के तहत पंजीकृत किया गया। इस मामले का खुलासा रविवार को कोतवाली औरैया में अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान किया है। उल्लेखनीय है कि घटना में घायल कु0 सरिता को सीएचसी अजीतमल द्वारा गंम्भीर अवस्था में सैफई हेतु रेफर किया गया जो कि वर्तमान में सैफई पीजीआई में इलाजरत है।
कोतवाली औरैया में उपरोक्त घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार के नेतृत्व में थाना अजीतमल/एसओजी की दो टीमे गठित की गई। जिसके क्रम में दिनांक 4 दिसंबर 2021 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम व थाना अजीतमल की पुलिस टीम ने घटना में वांछित अभियुक्त सौरभ पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम लपगंवा थाना घिरोर जनपद मैनपुरी को रात्रि करीब 12 बजे अमावता नहर पुल पर से मय घटना में प्रयुक्त असलहे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसके सम्बन्ध में कोतवाली अजीतमल पर शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछतांछ के दौरान बताया गया की वह युवती से प्रेम करता था, तथा शादी करके भागने का दबाव बना रहा था। युवती द्वारा मना करने पर उसने जान से मारने की नियत से फायर किया जिससे युवती गम्भीर रुप से घायल हो गई थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रथम टीम एसओजी प्रभारी सत्येंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार , कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार , कांस्टेबल दीपक कुमार , कांस्टेबल सर्वेश कुमार , कांस्टेबल विवेक कुमार , कांस्टेबल सुबोध कुमार व कांस्टेबल प्रभातमणि तिवारी के अलावा दूसरी टीम में कोतवाली निरीक्षक ग्या प्रसाद वर्मा , उप निरीक्षक अरविंद तरार , उप निरीक्षक राकेश मोहन व हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह शामिल रहे।