पटना18जुलाई25* राजधानी पटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
*पटना: राजधानी पटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पारस अस्पताल में घुसकर कुख्यात अपराधी चन्दन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर तौसिफ उर्फ बादशाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पटना से ही गिरफ्तार किया गया है।*
*गौरतलब है कि चन्दन मिश्रा की हत्या अस्पताल परिसर में घुसकर की गई थी, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। इस मामले में पुलिस लगातार जांच में जुटी थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तौसिफ को चिन्हित किया गया था।*
*फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। संभावना है कि इस गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सकेगा…*
More Stories
बांदा 15 अक्टूबर 26*में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत*
मथुरा 15 अक्टूबर 26* चोरी किये गये माल सहित 02 अभियुक्तगण को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर:15अक्टूबर26* एनएचएम संविदा कर्मचारियों के समर्थन में उतरे चौधरी नरेश टिकैत, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र