औरैया05दिसम्बर*उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल (मिश्रा गुट) की फफॅूद ईकाई गठित*
– *संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है – राजेश बाजपेई (बबलू)*
*औरैया।* संगठन का मार्ग ही मनुष्य की विजय का मार्ग है। यदि मनुष्य किसी गलत उद्देश्य के लिए संगठित हो रहा है, तो ऐसा संगठन अभिशाप है, जबकि किसी अच्छे कार्य के लिए संगठन वरदान साबित होता है। इसलिए हम सभी व्यापारी उद्योग व्यापार मण्डल (मिश्रा गुट) के साथ एकजुट होकर अपनी ताकत को बढ़ाये। जब हम संगठित होगें, तभी हमारी आवाज को सुना जायेगा। संगठन में ही शक्ति है।उक्त विचार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (मिश्रा गुट) के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बबलू ने संगठन को विस्तार देते हुये फफॅूद नगर कमेटी का गठन करते हुये व्यक्त किये।
फफूँद नगर के अछल्दा चैराहा, बाबा का पुर्वा स्थित वसीम प्रधान के प्रतिष्ठान पर आयोजित व्यापारिक कार्यक्रम में श्री बाजपेई ने कहा कि सभी व्यापारी भाई उनकी ताकत है। सत्य तो यह है कि एक व्यापारी भाई, दूसरे व्यापारी भाई की ताकत है। जब हम सभी संगठित होते है, तो हमारी ताकत अपने आप कई गुना बढ़ जाती है। इस दौरान उन्होनें फफॅूद नगर की कमेटी का गठन करते हुये नगर अध्यक्ष, फफूँद के रूप में सर्वसम्मति से वसीम प्रधान का मनोनयन किया। इसके साथ ही नगर अध्यक्ष के प्रस्ताव पर नगर महामंत्री के रूप में सुभाष चन्द्र राजपूत और नगर कोषाध्यक्ष के रूप में सुरेश चन्द्र गुप्ता का मनोनयन किया गया। इसी प्रकार संगठन के युवा कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने सर्वसम्मत से युवा नगर अध्यक्ष, फफूँद के लिए शशांक मिश्रा (मनु) का मनोनयन किया, और नगर अध्यक्ष के प्रस्ताव पर रेनु गुप्ता को युवा महामंत्री व देवकी नन्दन राजपूत को युवा कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। मनोनीत सभी पदाधिकारियों को जिला महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने शपथ दिलाई। उन्होनें सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि कोई भी संगठन किस प्रकार से कार्य करेगा , यह इस बात पर निर्भर करता है कि नीतियां और योजनाऐं कैसे बनाई जाती हैं , और उन्हें कैसे लागू किया जाता है। संगठन सार्वजनिक हो या निजी व्यक्ति के जीवन और संगठन के मध्य अटूट सम्बन्ध होता है। संगठन के योजना में कर्तव्यों, उत्तर दायित्वों तथा सम्बन्धों की स्पष्ट व्याख्या होनी चाहिए। उन्होनें आशा व्यक्त की कि सभी मनोनीत पदाधिकारी अपने दायित्वों को समझते हुये उसके अनुरूप संगठन को उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगें। इस अवसर पर तरूण अग्रवाल, पप्पू कुशवाहा, नन्द, विकास दुबे, अकील, प्रदीप पाण्डेय, अबरार, यूनिश भाई, रहीशुद्दीन, रामजी कुशवाहा, रामकुमार विश्नोई, अजय अग्निहोत्री, रीतेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, मऊआ बाजपेई, भानू राजपूत सहित अन्य लगभग एक सैकड़ा से अधिक व्यापारी शामिल रहे।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया