पंजाब05दिसम्बर*6 दिन के पुलिस रिमांड के बाद 31600 नशीली गोलियों सहित घोड़ा ट्राला सहित पकड़े गए ड्राईवर-कंडक्टर जेल भेजे
अबोहर, 5 दिसंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 31600 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी ड्राईवर रिंपा पुत्र मानू वासी ईशा नगरी वार्ड नं.9 मखू जिला फिरोजपुर, व तरसेम लाल पुत्र तारा चंद वासी वार्ड नं .7 जिला फिरोजपुर को 6 दिन के पुलिस रिमांड के बाद डयूटी मैजिस्ट्रेट अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के निर्देश पारित किये।
गौरतलब है कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद सिंह, एएसआई रेशम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव दौलतपुर रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में राजस्थान की ओर से आ रहे ट्राला पीबी05 टी9327 आते देखा। उसे रोककर तलाशी ली तो लदे कोयल में से 31600 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए कंडक्टर ड्राईवर को काबू किया गया। दोनों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 166, 29.11.2021 भांदस की धारा 22सी 29, 61, 85 एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्राईवर रिंपा पुत्र मानू वासी ईशा नगरी वार्ड नं.9 मखू जिला फिरोजपुर, व तरसेम लाल पुत्र तारा चंद वासी वार्ड नं .7 जिला फिरोजपुर के रूप में हुई थी। दोनों को आज पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो: 2, पकड़े गए आरोपी व जानकारी देते डीएसपी व थाना प्रभारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल परसुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली14अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली14अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*