पंजाब05दिसम्बर*सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी परमजीत सिंह ने 260 ग्राम हैरोइन कार सहित तीन युवकों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 5 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई सोम शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी बाईपास चौक ढाणी विशेषरनाथ की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि राजस्थान के तीन युवक नशीला पदार्थ लाकर बेचने का काम करते हैं। अगर उन्हें पकड़ा जाये तो उनसे भारी मात्रा में सामान बरामद हो सकता है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार पीबी 22 यू 0097 को रूकने का ईशारा किया। गाड़ी में तीन युवक सवार थे। गाड़ी की तलाशी लेने पर 260 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र सतपाल वासी अशोक नगर बी वार्ड नगर 54, श्रीगंगानगर, पवन कुमार पुत्र काशी राम वासी लालगढ़ जटान जिला गंगानगर, गौरा सिंह पुत्र बलकरण सिंह वासी सुंदरपुरा जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में हुई। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों को नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई भूपिंद्र सिंह ने तीनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है। इसमें पवन कुमार पुत्र काशी राम वासी लालगढ़ जटान पहले भी थाना खुईयांसरवर में 302 के मामले में काबू था। आरोपी पवन कुमार को तृी उम्र कैद की सजा हुई थी। पवन कुमार 12 साल जेल काटने के बाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। अब पवन कुमार को दोबारा पुलिस ने हैरोइन के मामले में काबू किया है। मामले की जांच जारी है कि हैरोइन कहां से लेकर आये थे और किसे सप्लाई करनी थी।
फोटो: 3 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 19 अप्रैल 26*अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई, 2,925 लीटर विदेशी शराब बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ19 अप्रैल 26*: लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की अहम बैठक