*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
बिहारीगढ़16जुलाई25*राजस्थान और नागालैंड के प्रशिक्षु एसीएफ शैक्षिक भ्रमण के लिए मोहण्ड पहुंचे, वन और वन्य जीव-जन्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली…*
*बिहारीगढ़।* *केंद्रीय वन राज्य अकादमी देहरादून के 45 प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक ने शिवालिक वन प्रभाग सहारनपुर की मोहण्ड रेंज में जल एवं भूमि संरक्षण तथा वन्य जीव आवास प्रबन्धन के लिए कराए गए विभिन्न कार्यो के अध्ययन हेतु जंगल में जाकर शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी जिज्ञासा जाहिर करते हुए बेहद बारीकी से जंगल के प्राकृतिक स्वभाव और उसके स्वरूप की जानकारी भी साझा की। वन क्षेत्राधिकारी मोहण्ड लव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मोहण्ड रेंज क्षेत्र में पहुंचे सहायक वन संरक्षक प्रशिक्षुओं की टीम में 40 राजस्थान एवं 5 नागालैंड के सहायक वन संरक्षक शामिल थे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एनिकट, पक्के/कच्चे वाटर होल, चारागाह क्षेत्र, क्रेट वायर, चेक डैम सहित अन्य कई तरह की संरचनाओं के बारे में अध्ययन किया। प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक ने अपने शैक्षिक भ्रमण के दौरान की तरह के अनुभव साझा किए, तथा वन्य जीव जन्तुओं के बारे में अनेक तरह की प्राकृतिक जानकारी इकट्ठा की…*

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया