लखनऊ14जुलाई25*ठाकुरगंज की तरह कभी भी जोशी टोला में भी हो सकती है कोई बड़ी घटना !*
क्षेत्रवासियों ने किया विधायक व पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन
लखनऊ। भवानीगंज वार्ड के हैदरगंज में खुले हुए नाले को लेकर क्षेत्रवासियों ने पश्चिम विधानसभा के विधायक अरमान खान व नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विधायक अरमान खान ने भवानीगंज वार्ड के जोशी टोला के खुले नाले की कभी सफाई नहीं कराई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है विधायक अरमान खान के पास कई बार गए नाले की समस्या को लेकर, लेकिन न विधायक और न ही क्षेत्रीय क्षेत्रीय पार्षद सुनते हैं। जोन 6 के अंतर्गत आने वाले जोशी टोला में पिछले सात सालों से अधिकतर समय से नाले के पत्थर टूट चुके है, और हर दिन कोई न कोई नाले में गिरता रहता है। नगर निगम में भी कोई सुनवाई नहीं होती, यहां किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….