*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट*
अयोध्या05दिसम्बर*मार्ग दुर्घटना में हिन्दू इंटर कालेज के सहायक अध्यापक की दर्दनाक मौत*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र का प्रसिद्ध हिन्दू इंटर कालेज के लिए शनिवार का दिन काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण रहा।शनिवार को जहां विद्यालय के सेवा निवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य विश्वम्भर नाथ त्रिपाठी के निधन से विद्यालय परिवार शोकग्रस्त था वहीं विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अशोक कुमार की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की खबर ने पूरे विद्यालय परिवार को हिला कर रख दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हिन्दू इंटर कॉलेज रुदौली में गणित के सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत अशोक कुमार का सुबह अपने गांव से कॉलेज आते समय विद्यालय के समीप नहर पर बाइक के सामने एक कुत्ते के अचानक आ जाने के कारण उनकी बाइक पलट गई और अशोक कुमार सड़क पर जा गिरे जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उनको ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।लेकिन ट्रामा सेंटर लखनऊ पहुचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।स्वर्गीय अशोक कुमार बहुत व्यवहार कुशल व शांत प्रिय स्वभाव के व्यक्ति थे।आयोग द्वारा उनकी नियुक्त हिन्दू इंटर कालेज में 2012 में हुई थी।उनके निधन पर हिन्दू इंटर कालेज के सभी अध्यापक व कर्मचारियों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*