*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव की रिपोर्ट*
अयोध्या05दिसम्बर*किसान की आकस्मिक मौत पर विधायक ने परिजनों से मिलकर बँधाया ढाँढस*
*विधायक ने हर संभव मदद का दिलाया भरोसा*
भेलसर(अयोध्या)शनिवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इचौलिया गांव निवासी किसान ध्रुव चंद्र यादव पुत्र मोल्हे यादव उम्र 50 वर्ष की आकस्मिक मौत हो गई।ग्राम प्रधान जंग बहादुर यादव ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक राम चन्द्र यादव को दी।सूचना मिलते ही विधायक राम चन्द्र यादव ने इचौलिया गांव पहुँच कर मृतक किसान के पुत्र सजन कुमार व लवकुश कुमार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विधायक ने मृतक के बड़े पुत्र सजन कुमार को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा की किसी भी प्रकार की ज़रूरत होगी तो तुरंत फोन करना।विधायक ने ग्राम प्रधान जंग बहादुर यादव से कहा कि जो भी सरकारी मदद की योजनाएं है ऑनलाइन आवेदन करवा कर मुझे सूचित करें।ताकि समय से परिवार की मदद हो सके।

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*