हरदोई144जुलाई25*बैंक ऑफ इंडिया की टंडौर शाखा में सेवाएं बंदः बिजली गुल और जनरेटर नहीं होने से ग्राहक परेशान, जमा-निकासी का काम रुका
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक✍️
पिहानी कस्बे की जहानी खेड़ा मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की टंडौर शाखा में सोमवार को बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। आंधी-पानी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने और बैंक में जनरेटर की सुविधा नहीं होने से सैकड़ों ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जमा-निकासी और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए आए ग्राहकों को बिना काम के वापस लौटना पड़ा। कस्बे के अन्य बैंकों जैसे एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की कटरा बाजार शाखा में जनरेटर की व्यवस्था है। लेकिन टंडौर शाखा में यह सुविधा नहीं है।
बैंक कर्मचारियों के अनुसार, पहले शाखा में जनरेटर की व्यवस्था थी। हालांकि, कुछ कानूनी विवादों के कारण वर्तमान में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस स्थिति से बैंक के दैनिक कामकाज पर गंभीर असर पड़ रहा है और ग्राहकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

More Stories
लखनऊ २९ जून २०२६ * यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अयोध्या के DM शशांक त्रिपाठी IAS की सराहना की, भेजा प्रशंसा-पत्र.
अयोध्या २९ जून २०२६ * हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत
हरदोई २९ जून २०२६ * अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, घूरेला के पास हुआ भीषण हादसा, एक युवक की हालत गंभीर; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस