कानपुर देहात 10 जुलाई 2025*एक दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती बालक वर्ग प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया
उ०प्र० खेल निदेशालय के आदेशानुसार एवं जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन में एक दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती बालक वर्ग प्रतियोगिताओ का आयोजन जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम माती कानपुर देहात में दिनांक 10 जुलाई 2025 को किया गया है। प्रतियोगिता में जिले के 76 बच्चों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करके तथा प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार एवं विशिष्ठ अतिथि अधिशाषी अधिकारी पुखराया अजय कुमार द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी द्वारा किया गया ।
कुश्ती प्रतियोगिता में 35 कि०ग्रा० में निशांत प्रथम, आयुष द्वीतीय, अर्नव तृतीय रहे । 38 कि०ग्रा० में मोहित प्रथम, हस्ती द्वीतीय, सुरज तृतीय रहे। 41 कि० ग्रा० में सोभराज प्रथम, हिमाशू द्वीतीय, आयुष यादव तृतीय रहे। 44 कि०ग्रा० में आदित्य प्रथम, आयुष द्वीतीय, शशांक तृतीय रहे । 48 कि०ग्रा० में यश कुमार प्रथम, अर्पित द्वीतीय, आलोक तृतीय रहे। 52 कि०ग्रा० में दिपेश प्रथम, हर्ष द्वीतीय, अमन तृतीय रहे। 57 कि०ग्रा० में रितिक प्रथम, आकाश द्वीतीय, दिपक तृतीय रहे। 62 कि०ग्रा० में साहिल प्रथम, सौरभ द्वीतीय, आलोक तृतीय रहे। 68 कि०ग्रा० में सुमित प्रथम, रामजी द्वीतीय, आयुष तृतीय रहे। 75 कि०ग्रा० में रिहान प्रथम, अभिषेक द्वीतीय, शिखर तृतीय रहे।प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका में देवराज, प्रशांत, मुकेश चौधरी, माधव, रंजय यादव, आशीष कुमार शर्मा, विजय गुप्ता, अविनाश रहे। वही इस अवसर पर जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
More Stories
मुजफ्फरनगर 4 अक्टूबर 26 कवाल में भगवान पार्श्वनाथ की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल,–इमरान हैदर रिजवी*
कौशाम्बी 4अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा मोना के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से दिखाई पड़ रहा बदलाव*