कौशाम्बी10जुलाई25*विधर्मियों द्वारा मन्दिर पर अतिक्रमण का विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध*
*प्राचीन मंदिर पर पहले तोड़फोड़ के बाद फिर अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने निकाल लिया था बारजा*
*प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ा गया बारजा, कानूनी कार्रवाई का आश्वासन*
*कौशाम्बी।* जनपद मुख्यालय मंझनपुर में सैकड़ो साल पुराने शिव मंदिर में अवैध रूप से अल्पसंख्यक समाज के लोगों द्वारा बारजा निकाल कर अवैध कब्जा किया गया। खबर को पाकर विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा और धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी पाकर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, एसडीएम मंझनपुर अजेंद्र सिंह, तहसीलदार सिद्धांत नायक तहसीलदार ओम प्रकाश तथा मंझनपुर निरीक्षक संजय तिवारी अपने दल बल के साथ पहुंचे।और मौके पर नवीन अतिक्रमण हटाते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया शिव मंदिर के साथ में मंदिर के बगल में मंदिर से जुड़ा हुआ बरामदा चबूतरा सीढ़ी परिक्रमा मार्ग था फुलवारी कुछ दूर पर इसी मंदिर का एक कुआं भी था डॉक्टर मूलचंद केसरवानी के पिता गया प्रसाद केसरवानी द्वारा इस मंदिर कुआं का निर्माण कराया गया था शिव मंदिर के स्वरूप को तोड़कर घर बनाने वाले आताताइयो के खिलाफ विहिप ने आवाज बुलंद की।
इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने कहा कि यह विधर्मीयों के द्वारा किया गया अतिक्रमण इनकी अराजकता को दिखाता है साथ ही यह दिखाता है कि प्रशासन कितना सुस्त है। प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहां की यदि प्रशासन इस पर तत्काल कार्रवाई नहीं करता है तब विश्व हिंदू परिषद पुनः सड़क पर उतारने को बाध्य होगा। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी ने कहा कि आज जिले में हिंदुओं का उत्पीड़न बढ़ा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला, जिला सह मंत्री वेद प्रकाश सत्यार्थी, रुपेंद्र शर्मा, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, वीरेंद्र दिवाकर, सर्वेश पटेल, दीपक मौर्य भुवनेश्वर,हनुमान, पंकज, राजाराम सरोज, विशुन केशवानी, सूरज लोधी, नंदूलाल, आशीष, शिवकुमार लोधी, रितिक सरोज, महेंद्र पासी, संतलाल, धीरज पटेल, दीपक, आदर्श, सोनेलाल, राम सिंह, रोहित तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938
More Stories
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*