कौशाम्बी9जुलाई25*विश्व हिंदू परिषद की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार*
*कौशाम्बी।* विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मुख्यालय मंझनपुर में आयोजित हुई, जिसमें आगामी हिंदू जागरण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में विहिप के विभाग मंत्री महेश ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को खंड स्तर पर विहिप स्थापना दिवस और प्रखंड स्तर पर अखंड भारत संकल्प दिवस की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में विहिप को मजबूत कर हिंदू समाज को संगठित करना संगठन का मूल उद्देश्य है।बैठक का संचालन प्रेम नारायण ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला ने की। विभाग सह मंत्री सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि संगठित हिंदू समाज ही मजबूत भारत की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विहिप को ग्रामीण स्तर तक ले जाने की अपील की।बैठक में अभिलाष मौर्या, वेद प्रकाश सत्यार्थी, रूपेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र पाण्डेय, दीपक मौर्य, सर्वेश पटेल, चंद्र किशोर मिश्रा, हनुमान, पंकज, राजाराम सरोज, आशीष, ऋतुराज, दादू प्रसाद, खन्ना लोधी, विश्वजीत लोधी, गुलजार सरोज, राजेंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More Stories
अयोध्या १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
अयोध्या १० फरवरी २६ * किसान महापंचायत संपन्न, 24 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
लखनऊ10फरवरी 26*उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल 11:00 तक के लिए स्थगित।