औरैया 04 दिसम्बर *औरैया सदर में तहसील दिवस पर डीएम,एसपी ने सुनी समस्याये*
*तहसील दिवस बिधूना में एडीएम ने तथा अजीतमल में सीडीओ ने सुनी शिकायतें*
*औरैया*। शनिवार को सदर औरैया में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,अपर जिलाधिकारी रेखा चौहान, क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र यादव तथा अन्य पुलिस विभाग व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने जन समस्याओं को सुनकर अपने अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश किया तथा पुलिस विभाग से जुड़ी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अधीनस्थों को तत्काल निस्तारण करने के लिए आदेशित किया तथा समाधान दिवस में आने वाली शिकायतो का निस्तारण तय समयावधि व गुणवत्तापूर्ण करने की हिदायत दी गई शिकायतो के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधि0/कर्म0गणो के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी तरह से शनिवार को बिधूना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में कुल 127 शिकायतें आई जिनमें 18 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।जबकि शेष शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किये जाने के कडे निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना और एक सप्ताह के भीतर उसके गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण किए जाने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी निषाद मधुरमय ,उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा |कानून गो संदीप कुमार ,अशोक कठेरिया केके तिवारी सत्येन्द्र तिवारी ,सुधीर यादव बाल विकास परियोजनाधिकारी अखिलेश कुमार सुपरवाइजर रामबेटी आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार शनिवार को तहसील अजीतमल में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्यविकास अधिकारी औरैया अनिल कुमार सिंह ने आये हुये फरियादियो की शिकायतो को सुना उन्होनेे उपस्थिति समस्त विभागो के अधिकारियो को सम्बोधित करते हुये शिकायतो में लगाई जा रही आख्याओ पर अंसन्तोष व्यक्त करते हुये शिकायतो का सही और संन्तोषजनक निस्तारण करने की बात कही। वही उन्होने पुलिस विभाग से कहा कि उनके यहाँ लगने वाले थाना दिवस में अगर उनके द्वारा सही और मौके पर जाकर के शिकायतो का सही निस्तारण कर दिया जाये तो तहसील दिवस में आने वाली शिकायतो में काफी कमी आयेगी। आई कुल 76 शिकायतो में 20 शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार तहसीलदार हरिश्चन्द्र, एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा, ईआ विजय कुमार एवं कृष्ण कुमार, जेई राजवीर, दरोगा शशिधर त्रिपाठी सहित समस्त विभागो के अधिकारी एंव कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास 3 अप्रैल 26*पूंजीगत व्यय (CAPEX) के अंतर्गत आवंटित राशि ₹317.60 करोड़ की राशि शत प्रतिशत खर्च की गई।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*”फार्मर रजिस्ट्री” नहीं करा पाने वालों को एक और मौका, कानपुर में 6 अप्रैल से बड़ा अभियान
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल 26 जयनगर-घुरना पथ के मजबूतीकरण का शुभारंभ : मंत्री ने किया शुरुआत