नई दिल्ली6जुलाई25*इस्राइल ने गाजा पर फिर किए हवाई हमले, 47 की मौत; हमास ने 60 दिन की युद्धविराम वार्ता पर जताई सहमति*
गाजा की सड़कों पर फिर मातम पसरा है। भूख मिटाने के लिए कतार में खड़े फलस्तीनियों पर इस्राइल ने एक बार फिर हवाई हमला किया। इस हमले में 47 जानें चली गईं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस हमले के साथ ही अस्पतालों में चीख-पूकार मची हुई है और दवाएं कम पड़ रही हैं। हालांकि, इसी बीच हमास ने 60 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताकर एक उम्मीद की किरण जगाई है।
इस्राइल और हमास के बीच लगभग दो साल से चल रहे संघर्ष में गाजा के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी हुए इस्राइली हवाई हमलों में कम से कम 47 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले उस समय हुए जब लोग खाना पाने के लिए कतार में खड़े थे। अस्पतालों में घायलों की भरमार है और इलाज के संसाधन कम पड़ रहे हैं।
More Stories
लखनऊ 21 सितंबर 26**यूपी होमगार्ड में भर्ती का एक और दौर, 7600 पदों पर नियुक्ति की तैयारी*
कानपुर नगर 21सितम्बर 26*बिल्हौर तहसील क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद।
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर2026* मुजफ्फरनगर, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में छात्र-छात्राओं का हंगामा