पंजाब03दिसम्बर*सीआईए स्टाफ तथा पीआर 15 ने स्कूल के बाहर चक्कर लगा रहे युवकों के काटे चालान
अबोहर, 03 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी परमजीत सिंह, एएसआई सज्जन सिंह, एएसआई जसवंत सिंह ने महाराणा प्रताप मार्किट गंगानगर चुंगी पर नाकाबंदी कर बिना नंबरी व बिना दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे। दूसरी ओर पीसीआर 15 की टीम ने ठाकर आबादी रोड फाटक के निकट इनफिल्ड मोटरसाईकिल के चालान काटे। जो युवक लड़कियों के स्कूल के बाहर चक्कर लगाते हैं। उनपर कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश दिये हें।
फोटो:1, चालान काटती पुलिस
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 18 अगस्त 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
झाँसी18अगस्त26*बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फिर फूंके PM, HM और DM के पुतले
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*