कौशाम्बी4जुलाई25*प्राथमिक विद्यालय गोराजू में विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली नामांकन के लिए किया प्रेरित*
*स्कूल चलो अभियान में बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश*
*कौशाम्बी* विकास खंड सरसवां के प्राथमिक विद्यालय गोराजू में शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह ने नामांकन पर जोर देते हुए जानकारी दिया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों का निःशुल्क नामांकन प्रारम्भ हो गया है।उन्होंने अभिभावकों से नजदीकी सरकारी स्कूल में बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।छात्रों ने रैली में शिक्षा के महत्व को दर्शाते नारे लगाए। मम्मी पापा हमें पढाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ” जैसे नारों से शिक्षा के महत्व को समझाया। प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ संचारी रोग से बचाव के लिए स्वच्छता पर भी जोर दिया।कार्यक्रम में अद्वितीय सिंह,मिथलेश श्रीवास्तव, शोभा सिंह, राजेश सिंह, सन्तोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
पूर्णिया बिहार 17 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन का महासंग्राम: 14 जिलों में 15 प्रत्याशी आमने-सामने,
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,