औरैया 03 दिसम्बर *एसपी ने परेड का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिये*
*औरैया।* शुक्रवार को परेड में पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन औरैया में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण कर सम्पूर्ण परेड को व्यायाम, ड्रिल व दौड़ कराते हुए पुलिस अधि0/कर्म0गणों को असलहों तथा दंगा नियन्त्रण उपकरणों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। परेड में शामिल डायल-112 की चार पहिया व दो पहिया वाहनों के बॉडी प्रोटेक्टर, एलो टेप, मेडिकल किट व अन्य उपकरणों को चेक किया गया। एसपी ने पुलिस लाइन की मेस व पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया शिष्यपाल, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन व समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल