हरदोई30जून25 में 16 नए मार्गों पर रोडवेज बसें शुरूः आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना
हरदोई से मोहित कुमार गुप्ता यूपीआजतक
हरदोई में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने रोडवेज बस स्टैंड पर नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया। इन बसों का संचालन 16 विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा।
हरदोई से सीतापुर और लखीमपुर जैसे मुख्य मार्गों पर यात्रियों को नई और स्वच्छ बसों की सुविधा मिलेगी। इस पहल से पिहानी के निवासियों को विशेष लाभ होगा। अब उन्हें निजी बसों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि नितिन अग्रवाल के पिता नरेश अग्रवाल ने भी अपने मंत्री काल में हरदोई के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने हरदोई में परिवहन निगम का रीजन स्थापित किया था, जो उस समय उत्तर प्रदेश में अपनी तरह का अनूठा था।
ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवाओं की लंबे समय से मांग की जा रही थी। मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस मांग को पूरा करते हुए नई बस सेवाएं शुरू की हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
बही हरदोई डिपो के सेवा प्रबंधक इंजीनियर श्री रमेश कुमार ने बताया अभी इन मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है मेरा प्रयास रहेगा कोई ऐसा ग्रामीण क्षेत्र न बचे कहा रोडवेज की बसों को जोड़ न जा सके सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र को रोडवेज से जोड़ने का काम करूंगा जिससे पब्लिक को आवागमन में परेशानी न हो ।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*