अब्दुल जब्बार
अयोध्या28जून25*पुराय गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों में आक्रोश
भेलसर(अयोध्या)रुदौली विकासखंड के पुराय गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। दो माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने इस मार्ग से गुजरते समय समस्या देखी थी। उन्होंने रुदौली बीडीओ अमित त्रिपाठी को तत्काल समाधान का निर्देश दिया था।समस्या से सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को हो रही है।
ग्रामीण समाजसेवी अनूप कुमार यादव, राम सूरत रावत,विजय प्रकाश तिवारी,राजेश तिवारी,मदन मोहन तिवारी ने बताया कि मोटरसाइकिल से लोग किसी तरह निकल जाते हैं। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। स्कूल जाने वाले नौनिहालो को भी इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है, कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।विकास खण्ड अधिकारी रुदौली अमित त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी मिल गई है वह जल्द ही इसका समाधान कराएंगे।

More Stories
कानपुर नगर24अगस्त26*सावन के अंतिम सोमवार की छुट्टी के जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना?*
कानपुर नगर24अगस्त26*‘फर्जी दिव्यांगता’ का खेल पुलिस ने किया बेनकाब, सॉल्वर गैंग के 4 सदस्य हुए गिरफ्तार*
गोण्डा24अगस्त26*यूपी की महिला IAS अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं*