औरैया02दिसम्बर*आक्रोशित ग्रामीणों ने गौवंश स्कूल में किए बंद*
*बिधूना,औरैया।* आवारा जानवरों से फसलों को पहुंच रहे नुकसान से आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहरियापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आवारा गौवंश को खदेड़ कर कर दिया। जैसे ही शिक्षक एवं छात्र छात्राएं विद्यालय में पहुंचे तो विद्यालय का नजारा देखकर दंग रह गये। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज कुमारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण विद्यालय से आवारा गोवंशों को हटाने पर राजी नहीं हुए। विवश होकर उन्होंने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिस पर खंड विकास अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि आवारा गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आवारा गोवंश को गौशालाओं में शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक वह आवारा गौवंश को विद्यालय से बाहर नहीं जाने देंगे। ग्रामीणों का आरोप है , कि उनकी गाड़ी खून पसीने की कमाई से तैयार की गयी फसलों को आवारा गोवंश चट कर जाते हैं , और रात रात भर उन्हें जागकर फसलों की रखवाली करना पड़ता है।कहा कभी-कभी तो आवारा गोवंश प्राण घातक हमला कर देते हैं जिससे किसानों की मौत तक हो जाती है। बीते उनके पड़ोस के गांव बसई में आवारा साँड ने एक किसान को रोंद कर मार डाला था।

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*