*कर्नाटक28जून25: एक बाघिन और चार शावकों की मौत, जांच के लिए टीम गठित*….
कर्नाटक के चामराजनगर ज़िले के माले महादेवेश्वर वन्यजीव अभयारण्य में एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौत से राज्य के वन विभाग के शीर्ष अधिकारी सकते में हैं.
बताया जा रहा है कि इनकी मौत किसी मरे हुए मवेशी का ज़हर मिला मांस खाने से हुई है. वन विभाग की गश्ती टीम को गुरुवार को नियमित जांच के दौरान ये मृत बाघ जंगल में मिले.
असामान्य परिस्थितियों में हुई इन मौतों को लेकर अधिकारियों और वन्यजीव कार्यकर्ताओं को शक है कि पहले बाघिन ने मवेशी को मारा होगा और बाद में किसी ने उसके शव में ज़हर मिला दिया होगा.

More Stories
प्रयागराज 28 नवम्बर 26*प्रयागराज से पुराना नाता, अब पुलिस कमिश्नर बनकर लौटे मोहित अग्रवाल*
बिहार 28 नवम्बर 26*विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए
गोरखपुर28 नवम्बर 26*एसएसपी ने छह क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले-आभा सिंह को बांसगांव और अनुज सिंह को गोला की जिम्मेदारी