June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या28जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे....

अयोध्या28जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे….

अयोध्या28जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे….

अयोध्या। सीएमओ डा.सुशील कुमार बनियान ने पांच स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों का पटल परिवर्तन करते हुए दो को समयबद्ध एवं तीन को नई तैनाती दी है। सूची नीचे देखें👆👆
[6/28, 12:10 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

जमीन की पैमाइश के लिए डीएम ने सीआरओ की अध्यक्षता में बनाई टीम

अयोध्या।

पीड़ित चंद्रशेखर यादव के मोबाइल टावर पर चढ़ने का मामला। अनुनय विनय के बाद टावर से उतरा था चंद्रशेखर यादव। डीएम ने कराया मेडिकल चेकअप। जमीन की पैमाइश के लिए सीआरओ के अध्यक्षता में बनी टीम। सीआरओ की टीम में एसडीएम सदर कानूनगो व लेखपाल शामिल। सोहावल तहसील का कोई भी कर्मचारी टीम में नहीं शामिल। थोड़ी देर में पैमाइश के लिए मौके पर टीम होगी रवाना। अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगे आरोपों की होती है पुष्टि होगी कार्रवाई। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने सीआरओ की अध्यक्षता में टीम बनाकर जमीन के पैमाइश के लिए दिया आदेश। एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह व अन्य कर्मचारियों पर चंद्रशेखर यादव ने लगाया था आरोप। डीएम ने कहा आरोप होगा साबित तो होगी कार्रवाई। सोहावल तहसील के बरई कला गांव का रहने वाला है पीड़ित चंद्रशेखर यादव।
[6/28, 12:10 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

अयोध्या।

सरयू और घाघरा के उफान पर आने से पहले ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य के लिए शुरू हुए इंतजाम।

सदर रुदौली सोहावल तहसील के 18 गांव की सुरक्षा के लिए 14 बाढ़ शरणालय और 12 चौकिया की गई स्थापित।

जल पुलिस के 150 नावो को किया गया चिन्हित।

बाढ़ के दौरान बचाओ और राहत कार्य की भूमिका बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री और लंच पैकेट के वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी हुई शुरू।

स्वास्थ्य विभाग की 35 चिकित्सा टीम और पशु चिकित्सा की 21 की में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात करने की की जा रही है तैयारी
[6/28, 12:11 AM] +91 94155 29848: ब्रेकिंग

अयोध्या।

रामनगरी की सड़कों पर उमडा आस्था का सैलाब।

भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर निकले नगर भ्रमण पर।

21 दिन बाद भगवान हुए स्वस्थ, रामनगरी के आधा दर्जन मंदिरों में निकली रथ यात्रा।

भगवान जगन्नाथ के रथारूढ़ स्वरूप का श्रद्धालु कर रहे हैं दर्शन।

सरयू के घाट पर जगन्नाथ भगवान की उतारेगी जाएगी आरती।

महा आरती के पश्चात नगर भ्रमण करते हुए वापस मठ मंदिरों में लौटेगी जगन्नाथ रथ यात्रा।
[6/28, 12:11 AM] +91 94155 29848: प्रेस विज्ञप्ति

– जल निकासी के लिए ग्रेडियंट से होगी तकनीकी जांच
– नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत महापौर ने किया श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड का किया निरीक्षण
– पार्क में मलबा जमा होने और पानी की टंकी से लीकेज पर जताई नाराजगी

अयोध्या। अश्विनीपुरम कॉलोनी और आसपास के इलाके में जल निकासी के लिए नाला बनाने के लिए ग्रेडिएंट से ढलान का पता लगाया जाएगा। यह निर्देश महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के अश्वनीपुरम कॉलोनी में भ्रमण के दौरान दिए। सुबह के सात बजे महापौर नगर निगम टीम के साथ रामलीला मैदान के सामने पहुंचे तो चेहरे पर उम्मीद लिए स्थानीय लोग इंतजार कर रहे थे। स्वागत की औपचारिकता के बाद भ्रमण की शुरुआत हुई। स्थानीय पार्षद जगन्नाथ यादव ने अश्वनीपुरम फेज टू में अवधेश कुमार श्रीवास्तव के मकान से प्रमोद दुबे के मकान तक 180 मीटर लंबी सड़क एवं नाली निर्माण की आवश्यकता जताई। यहां मौजूद प्रमोद दुबे, राजेश चौधरी, सुनील सिंह, मानसी मौर्य, रोहित मौर्य आदि ने बताया कि 2019 में निर्मित खड़ंजा अब बैठ चुका है, जिससे जलभराव की स्थिति निरन्तर बनी रहती है।
यहां लोगों की समस्याएं सुनने के बाद काफिला अश्विनीपुरम कॉलोनी की ओर बढ़ा। दाहिनी ओर जर्जर गली देखकर महापौर ने नवनिर्माण के लिए प्राक्कलन करने के निर्देश निर्माण खंड को दिए। थोड़ा आगे बढ़ने पर पार्क में मलबा जमा देखकर नाराजगी जताई और उसे हटवाने की निर्देश दिए, ताकि बच्चों को पार्क में खेलने की सुविधा हासिल हो सके। यहां उन्होंने हैंडपंप चला कर चेक किया जो ठीक था पर ढक्कन गायब था। उन्होंने नल पर नया ढक्कन तत्काल लगवा दिया।
बीबी सिंह के घर के सामने स्थित पार्क का टूटा गेट बनवाने का निर्देश महापौर ने दिया। यहां सोलर ट्री भी खराब होने की शिकायत मुहल्लेवासियों ने की, जिस पर उन्होंने जांच के निर्देश दिए। कॉर्नर पर स्थापित पानी की टंकी से सेंसर पाइप निकल जाने के कारण लगातार रिसाव हो रहा था। महापौर ने टंकी खाली कराकर 24 घंटे में लीकेज बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने कॉर्नर पर नाली की सफाई न होने पर नाराजगी जताई तथा एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। महापौर ने घर से कचरा को ले रहे ठेला वाले से बात की और स्थानीय महिलाओं को घरेलू कूड़े को अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया। थोड़ा आगे बढ़ने पर स्थित पार्क में लगी बेंच टूटी होने की शिकायत मंजू गुप्त ने दर्ज कराई, जिस पर महापौर ने बेंच बदलने का निर्देश दिया।
काफिला आगे बढ़ा तो पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी ‘खब्बू’ ने बड़ी तादाद में मुहल्लावासियों के साथ बुकें भेंट कर स्वागत किया। महापौर ने उनका आभार जताया। महापौर ने उनके आवास पर बैठ कर जनसुनवाई भी की। उन्होंने मोहल्ले में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने तथा नाला निर्माण के लिए ढलान चेक करने का निर्देश दिया। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आवश्यकतानुसार पंप लगाकर जल निकासी का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान कौशिकनगर में भी जल भराव की समस्या सामने आई। महापौर ने इसके निदान का हल ढूंढने का निर्देश मातहत अमले को दिया। लोगों ने सरस्वतीपुरम में नगरीय विकास अभिकरण के निर्माणाधीन सड़क के कारण जल निकासी प्रभावित होने की शिकायत भी दर्ज कराई। भ्रमण के दौरान अपर नगर आयुक्त वागीश कुमार शुक्ल, डॉ. नागेंद्र नाथ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएम शुक्ल, सहायक अभियंता निर्माण खंड राजपति यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, लक्ष्मी पांडे, पार्षद चंदन सिंह, पूर्व पार्षद सुरेंद्र यादव, प्रांशु अग्रवाल, राधेश्याम मौर्य, मन्नू तिवारी, मुन्ना शुक्ल आदि शामिल रहे। ——
रामलीला मैदान में शौचालय निर्माण का वादा
– महापौर भ्रमण के अंत में रामलीला मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वाटर कूलर का प्रबंध करने तथा मैदान में शौचालय का निर्माण करने का वादा किया। इसके साथ ही जल निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप डालकर नाली से जोड़ने का निर्देश मातहत अमले को दिया।
[6/28, 12:11 AM] +91 94155 29848: अयोध्या/प्रेसनोट

*मर्जर के विरुद्ध आज प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ के नेतृत्व में और डॉ संजय सिंह की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से छात्र संख्या अपर्याप्त होने को आधार बना कर जबकि अपर्याप्त का कोई आधार ही नहीं बताया गया है, प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के मर्जर/ पेयरिंग किये जाने के विरोध मेआज ज्ञापन दिया गया। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष से संजय सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा ऐसा किया जाना शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 एवं बाल अधिकार के विरुद्ध है। इस अधिनियम में कहा गया है कि प्रत्येक बच्चे के घर से एक किलोमीटर की परिधि व 300 की आबादी पर एक प्राथमिक विद्यालय तथा 3 किमी की परिधि व 800 की आबादी पर एक उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थापित किया जायेगा।
कई स्थानों पर छात्र संख्या कम हुई जिसकी वजह वहाँ नियम विरुद्ध चलने वाले तमाम निजी विद्यालय हैं। दूसरा कारण, पिछले कई वर्षों से स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गयी है और शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य भी कराये जाते हैं। इन सब कारणों से कुछ स्थानों पर छात्र संख्या में कमी आयी है जिसे लिए शिक्षक दोषी नहीं हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ आपसे अनुरोध करता है कि 16 जून 25 को जारी शासनादेश निरस्त किया जाय, सभी विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की तैनाती की जाय, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति हो, शिक्षकों से अन्य कार्य न लिए जाय, परिषदीय विद्यालयों के निकट चल रहे निजी विद्यालयों की मान्यता की जाँच की जाय तथा छात्रों का जन्म प्रमाण पत्र व आधार बनवाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाय।
मर्जर के खिलाफ ज्ञापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्री प्रेम कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी संयुक्त मंत्री श्री अलोकेश रंजन जिला मीडिया प्रभारी मंजेश मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष मिल्कीपुर चंद्रशेखर सिंह मंत्री राजेश कुमार उपाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव अतुल पाण्डेय श्रीमती प्रतिमा यादव ब्लॉक अध्यक्ष हरिगटनगंज रंजीत यादव मंत्री परमेश पाण्डेय ब्लॉक भास्कर यादव राजकुमार वर्मा श्रीमती रंजना वर्मा अध्यक्ष रुदौली अशोक यादव ब्लॉक अध्यक्ष मसौधा अमिताभ सिंह मंत्री अखिलेश मिश्रा कोषाध्यक्ष श्रीमती बीनू चौधरी जिला कार्यकारिणी सदस्य दंगल सिंह दृग पाल सिंह अमित कुमार अनुपम विकासखंड मया से राज नारायण सिंह संदीप सिंह मनोज कुमार यादव अनिल रावत नीतू सिंह शिखा सिंह विकास खंड तारून से बसंत वर्मा अनाम सिंह अंकुर सिंह संतोष यादव अंकित प्रभाकर शक्ति सिंह रितेश सिंह श्रीमती विकासखंड मवई से श्रीमती पूजा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत सरन शिवशंकर सोनी आशुतोष तिवारी रजनीश सिंह देवेंद्र प्रताप सिंह नरेंद्र मौर्य सिराज अहमद नीतू सिंह अभिनव सिंह राजपूत विजय प्रताप सिंह सहित सैकडो शिक्षकों की भारी भीड उपस्थित रही।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.