औरैया02दिसम्बर*डीएम ने वितरित किए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के प्रमाण पत्र*
*औरैया।* मुख्यमंत्री ने आज वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम में प्रदेश भर के 12 लाख 17 हजार 631 मेधावी छात्र-छात्राओ को रू0 458.66 करोड़ की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि आनलाईन खाते में भेजी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से लाभान्वित विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद भी स्थापित किया। औरैया में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने एनआईसी में अंजली, प्रिंसेज, काजल सहित अन्य छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के प्रमाण पत्र वितरित किये। प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं को लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*