जालौन/ उत्तर प्रदेश से रिपोर्टर – देवेश कुमार स्वर्णकार
जालौन26जून25*करीब आधा सैकड़ा महिलाओं तथा पुरुषों ने एक युवक का शव बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया
जालौन*मामला जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा तिराहे से सामने आया है जहां आज करीब आधा सैकड़ा महिलाओं तथा पुरुषों ने एक युवक का शव बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया
दरअसल इस संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अंकित नाम का युवक परसों शाम को वाइक से अपने घर जा रहा था और दुर्घटना का शिकार हो गया
सुबह जब उसका शव बरामद किया गया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव को सुपुर्द कर दिया था
लेकिन परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया और आज सुबह सुबह माधौगढ़ तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया और हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया
इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनसे कहा कि यदि आप लोगों को लगता है कि हत्या हुई है तो आप लोग तहरीर दीजिए जांचोपरांत कारवाई की जाएगी
इस आश्वासन के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए
विजुअल – मौके से
वाइट – परिजनों की

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया