हरिद्वार25जून2025*श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति द्वारा अमावस्या पर गंगा स्नानार्थियों हेतु चलाया गया भंडारा।
हरिद्वार से कालूराम जयपुरिया की रिपोर्ट यूपीआजतक।
हरिद्वार* आज निकट रामलीला मैदान स्थित श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति द्वारा आषाढ़ की अमावस्या पर गंगा स्नान करने आये स्नानार्थियों की भोजन व्यवस्था हेतु विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। दूर दूर से आये हुये गंगा स्नानार्थियों को सुविधा अनुसार बिठाकर व्यवस्थितढँग से भजन कराया गया।
भण्डारे में उपस्थित भगवताचार्य श्री रविदेव शास्त्री जी ने बताया कि यहाँ पर इस ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा प्रत्येक महीने की अमावस्या व पूर्णिमा को नियमित भण्डारे का आयोजन कर पर्यटकों को रहने खाने की समुचित व्यवस्था की जाती है। भोजनार्थ भण्डारे का आयोजन किया जाता है। शास्त्री जी कहा कि इस धर्मशाला के ट्रस्टी वास्तविक बधाई के पात्र हैं।
श्री बहावलपुर भवन ट्रस्ट समिति के सचिव श्री नवीन मदान जी ने बताया कि ये भण्डारे का आयोजन मैं अपने पूर्वजों की प्रेरणा से प्रत्येक महीने की अमावस्या एवम पूर्णिमा को अनवरत करता चला आ रहा हूँ और ये सिलसिला ईश्वर की अनुकम्पा एवम हमारे पूर्वजों के आशीर्वाद से यूँही अनवरत जारी रहेगा।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त26*सिराथू के केजीबीवी में ड्रॉप-आउट रोकने के लिए भव्य पीटीएम का आयोजन*
कानपुर नगर24अगस्त2026*मजदूरों की मेहनत पर कथित ‘करोड़ो की वसूली का खेल’!*
सुल्तानपुर24अगस्त26*राष्ट्रगान के अपमान पर भड़के कांग्रेसी, कोतवाली में दी तहरीर*