पंजाब 23जून25*में कार में मिलीं एक परिवार की 3 लाशें
पंजाब
पंजाब के राजपुरा के अंतर्गत आते बनूड़-तेपला रोड पर गांव चंगेरा के पास रविवार को खेतों में खड़ी फार्च्युनर गाड़ी में एक ही परिवार के 3 लोगों के शव मिले हैं। तीनों के गोली लगी थी। यह गाड़ी सड़क से कुछ नीचे खेतों की तरफ खड़ी थी। खेत में ट्यूबवेल लगाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने जब गाड़ी की देखी तो उसमें तीनों शव नजर आए।
इसके बाद तुरंत बनूड़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर दिया गया। जांच के दौरान गाड़ी के अंदर एक पुरुष, एक महिला और एक किशोर का शव मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।
मृतकों की पहचान संदीप सिंह (45), उनकी पत्नी मनदीप कौर (42) और बेटा अभय (15) के रूप में हुई है। ये मोहाली के रहने वाले थे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
दिल्ली24अप्रैल26*AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल
पटना 24 अप्रैल26*महात्मा सुशील ने दी परमात्मा साक्षात्कार की सूक्ष्म साधना पद्धति : माँ विजया
अयोध्या24 अप्रैल26*विश्वकर्मा ब्रिगेड के पदाधिकारियों द्वारा डीएम के माध्यम से राज्यपाल जी को दिया गया ज्ञापन