पंजाब01दिसम्बर*अबोहर एसडीएम कोर्ट में प्रेमी जोड़े पर लड़की के परिजनों ने किया हमला
मामले की जांच नगर थाना पुलिस कर रही है, जल्द आरोपियों के खिलाफ होगा मामला दर्ज
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा): अबोहर के गांव किकरखेड़ा निवासी सोनू उर्फ सोहनपाल पुत्र पृथ्वीराज ने कंधवाला की ढाणी तुंबड़बन निवासी शकुंतला देवी पुत्री नरेश कुमार के साथ शादी करवाई थी। शादी के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे। शकुंतला देवी ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी कि उसके पति सोनू व उसको खतरा है। वह अपने नाना महावीर के पास ढाणी तुंबडबन में रहती थी। वह बालिग है तथा अपनी मर्जी से गांव किकरखेड़ा निवासी से शादी करवाई है। परिवार वालों को शादी से इंकार था। हाईकोर्ट ने दोनों को सुरक्षा भी मुहैया करवाई है। आज बुधवार जब वह एसडीएम कोर्ट में साथियों के साथ तारीख भुगतने आए तो लड़की के परिजनों ने उनपर हमला बोल दिया। मौके पर नगर थाना पुलिस पहुुंची। एक आरोपी को मौके पर काबू किया गया। बाकी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। मामले की जांच नगर थाना अबोहर पुलिस कर रही है।
फोटो:2, प्रेमी जोड़ा सोहनपाल व सोनू व शकुंतला जानकारी देते
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**
महोबा 7 मार्च 26*दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे खाई और तालाब