पूर्णिया बिहार 19 जून 25*र्कदीप दास राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2015 में तबला वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया
पूर्णिया से मो0 इरफान कामिल की रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित संस्थान किलकारी बिहार बाल भवन में समर कैंप 2025 में तबला वादन का भी कार्यशाला चल रहा है। तबला विशेषज्ञ है ,श्री अर्कोदीप दास ।
श्री अर्कोदीप दास कोलकाता से आए हुए हैं । परंतु यह मूल रूप से पूर्णिया के ही है। 4 साल की उम्र से पूर्णिया के श्री सत्यप्रिय दत्ता एवं श्री वीरेंद्र घोष जी के पास तबला वादन की शिक्षा प्राप्त करना शुरू किया।
वर्तमान में बनारस घराने के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित कुमार बोस जी से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ।
अर्कदीप दास राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2015 में तबला वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर, राष्ट्रीय स्तर में इन्होंने तबला वादन में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
CCRT, Ministry of Culture के द्वारा इन्हें नेशनल स्कॉलरशिप (young artist scholarship) प्रदान किया गया है।
डोभरलेन म्यूज़िक एकेडमी के टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में इन्होंने तबला वादन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
SPICMACAY एवं संगीत नाटक अकादमी के शास्त्रीय कार्यक्रम में इनकी प्रस्तुतियाँ होती है।
देश के बड़े मंचों के साथ ही विदेशों में भी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया है।
तबला का परिचय :-
तबला भारतीय संगीत में प्रयोग होने वाला एक तालवाद्य है जो मुख्य रूप से दक्षिण एशियाई देशों में बहुत प्रचलित है।
यह लकड़ी के दो ऊर्ध्वमुखी, बेलनाकार, चमड़ा मढ़े मुँह वाले हिस्सों के रूप में होता है, जिन्हें रख कर बजाये जाने की परंपरा के अनुसार “दायाँ” और “बायाँ” कहते हैं।
प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक श्री त्रिदीप शील जी ने बताया कि इस कार्यशाला में बच्चों ने तबला के बेसिक्स को नए अंदाज में जान रहे एवं उंगली संचालन और अभ्यास के तरीके को भी जान रहे हैं।इस कार्यशाला से लगभग 45 बच्चें लाभान्वित हो रहे हैं।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*पिरामल फाइनेंस का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 67% बढ़कर 545 करोड़ रुपये हुआ
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26*1 जनवरी 2027 से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम समेत कई ऐप पर लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, जानिए क्या बदलेगा
आजमगढ़ 24 अक्टूबर 26*चुनाव में पक्ष में वोटिंग के लिए पैसा बाटते समय चार गिरफ्तार,