अयोध्या १२ मार्च २६ * रसोई गैस की किल्लत को लेकर सड़क पर उतरे सपाई, किया प्रदर्शन-सौंपा ज्ञापन
अयोध्या*सपा नेता पूर्व मंत्री तेजनरायण पांडे “पवन’ ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज पूरा देश, प्रदेश और हमारा अयोध्या-फैजाबाद क्षेत्र गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से जूझ रहा है। आम जनता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए पूरे-पूरे दिन लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
वर्तमान समय में विवाह का सीजन चल रहा है, जिससे जिन परिवारों में विवाह के कार्यक्रम हैं, उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिन स्थानों पर भंडारा आदि के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, वे भी इस समस्या से प्रभावित हैं। साथ ही रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, ऐसे में रोजेदारों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर आज जिला अधिकारी अयोध्या-फैजाबाद के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने तथा आम जनता को आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की गई, ताकि प्रत्येक परिवार अपना दैनिक जीवन सुचारू रूप से व्यतीत कर सके।

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।