[29/11, 8:48 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 29 नवंबर*
घर से बाइक पर कोल्डस्टोर जा रहे चाचा भतीजे को रास्ते में सामने से आ रहे बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार कर दोनों को घायल कर दिया जिसमें चाचा की उपचार के दौरान मौत हो गई
घटना के 15 दिन बाद भतीजे ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया
प्राप्त जानकारी के अनुसार रमायन गांव के यशवीर सिंह पुत्र रामकिशोर ने मोटरसाइकिल UP 74H 5504 के अज्ञात चालक पर आरोप लगाया है कि 9 नवंबर को मैं अपने चाचा उमाकांत के साथ घर से मनियामऊ कोल्डस्टोर से आलू खरीदने बाइक से जा रहा था दोपहर करीब ढाई बजे अच्छेलाल के नगला गांव के समीप पहुंचे सामने से आ रहे बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मेरी बाइक में टक्कर मार दी जिससे हम दोनों लोग घायल हो गए घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया जहां से चाचा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगरा रिफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान 14 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया ।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
[29/11, 8:51 PM] Amit Gupta Bharthna: भरथना इटावा 29 नवंबर*
विवाहिता ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया,परिजनों व पड़ोसियों ने बचाया।
कस्बा क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गिहार नगर के पीछे स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार की देर शाम एक विवाहित महिला ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया,इसी दौरान परिजनों को आशंका होने पर शोर मचाने पर आसपास पड़ोसियों ने मौके पर पहुचकर महिला को फाँसी के फंदे पर झूलने से पहले उसके परिजनों द्वारा पकड़ कर बचा लिया गया,परिजनों द्वारा फांसी लगाने के प्रयास करने की वजह स्पष्ट नही हो सकी हालांकि पड़ोसियों में गृहकलेश की चर्चा रही।
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*
लखनऊ16 अक्टूबर 26*डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल क्राइम समीक्षा बैठक
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26*मुग़ल गए, अंग्रेज़ गए… अब बारी है नेहरू-गांधी परिवार के राजनीतिक वर्चस्व और वंशवाद की बेड़ियों से पूरी तरह मुक्त होने की!*