भरथना इटावा 29 नवंबर*हथठेला व बाइक में भिड़ंत हुई
,घटना में हथठेला पर बैठी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि बाइक सवार अबोध बालक सहित तीन लोग चोटिल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बकेबर मार्ग पर मोढ़ादेव गांव के सामने सोमवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे भरथना के मोढी गांव की हथठेला माया देवी 65 पत्नी तामेश्वर हथठेला पर बैठकर भरथना की तरफ जा रही थी उसी दौरान पीछे से आ रही बाइक की टक्कर से सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई,जिसे आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया वही घटना में बाइक चालक रामसेवक 26 पुत्र कलेक्टर निवासी ब्रह्मपुरी फर्रुखाबाद व पीछे बैठी उसकी रिश्तेदार मंजू देवी व उसका अबोध बालक मामूली चोटिल होने पर प्राथमिक उपचार किया गया।बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
सूचना पर सीएचसी पहुची मृतिका के परिवार की सुमन व कांती देवी आदि के अनुसार माया देवी हथठेला पर बैठकर भरथना स्थित एक बैंक से बृद्धावस्था पेंशन निकालने जा रही है,रास्ते मे घटित हादसे में उनकी जान चली गई।
वही घटना में चोटिल रामसेवक ने बताया कि वह विरोंधी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस जा रहा था,उंसके साथ बाइक पर पीछे रिश्तेदार अपने बच्चे सहित बैठी थी।रास्ते मे अचानक टेम्पो का कट लगने से बाइक अनियंत्रित होकर हथठेला से टकरा गई।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*