औरैया29नवम्बर*अधिवक्ता बैंड अलंकरण समारोह में पहुंचे गणमान्य लोग*
*फफूंद,औरैया।* जनपद औरैया न्यायालय में कार्यरत फफूंद नगर निवासी मुरसलीन खाँन एडवोकेट का बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकरण होने के बाद अधिवक्ता द्वारा उनके मोहल्ला भराव स्थित निज आवास पर बैंड अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। नगर पंचायत फफूंद के युवा सभासद मुरसलीन खान एडवोकेट के “बार काउंसिल उत्तर प्रदेश” में पंजीकरण होने पर नगर के भराव स्थित उनके आवास पर “बैंड अलंकरण” समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ज़िला जजी औरैया के वरिष्ठ अधिवक्ता व राष्ट्रीय किसान एकता एवं बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष गोपाल स्वरूप गांधी व मुरसलीन के पिता सलीम खां ने मुरसलीन खाँन एडवोकेट को बैंड बांधकर उनको आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अधिवक्ता सगीर क़ुरैशी, सोशल वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष आसिफ़ सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अफ़ज़ल खाँन, औरैया ज़िला अध्यक्ष मो० शारिक, अल अकबर सोसायटी के सरंक्षक हाफिज गुलज़ार अहमद, आसिफ रईन, सभासद प्रबल शर्मा, सभासद नंदलाल, सभासद अकील मेव, सभासद शिव कुमार, सभासद राकेश कुमार तिवारी, एमिम पार्टी के जिला अध्यक्ष कारी मुक्तादिर खान, अफ़ज़ल खान, नदीम खान, जिला संवाददाता शादाब अहमद, वरिष्ठ पत्रकार असलम खां मेव, ज़िआउल्ला खाँन लंबरदार, आरिफ खाँन ठेकेदार, रईस अंसारी व नगर के तमाम गणमान्य लोग व युवा मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास27जून26**डेहरी में गूंजा ‘या हुसैन’: अकीदत और भाईचारे के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस |
पूर्णिया बिहार 27 जून 26* जानकीनगर हत्याकांड का 24 घंटे में पूर्णिया पुलिस ने किया खुलासा:
बाँदा27जून26*भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में अतर्रा तहसील जिला बांदा उत्तरप्रदेश के युवाओं की मशाल यात्रा,