औरैया29नवम्बर*ओमनी व टेंपो की भिड़ंत में दो भाई घायल*
*बिधूना,औरैया।* सोमवार को बिधूना बेला मार्ग पर तालपुर्वा के पास एक ओमनी कार एवं टेंपो की भिड़ंत में टेंपो सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके छोटे भाई को भी मामूली चोटें आयी हैं। घायल युवक को एंबुलेंस 108 के जरिए सीएससी भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया है। बेला थाना प्रभारी जीवालाल ने कहा तहरीर मिलने पर जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। ओमनी कार को कब्जे में ले लिया गया है। सोमवार को गणेश पुरवा खानपुर निवासी संदीप पुत्र हाकिम सिंह 22 वर्ष अपने भाई राजकिशोर के साथ टेंपो पर सवार होकर अपनी बहिन के घर इटावा से घर वापस जा रहा था। जैसे ही वह बिधूना बेला मार्ग पर ताल पुरवा से आगे उसराह मोड के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही एक तेज अनियंत्रित ओमनी कार ने टक्कर मार दी जिससे ओमनी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि टेंपो सवार संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया| सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 के जरिए संदीप को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उसे मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया है। बेला थाना प्रभारी जीवालाल ने कहा कि दुर्घटना ग्रस्त ओमनी कब्जे में ले ली गयी है। जबकि चालक मौके से भाग गया है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अयोध्या3मई26*श्रद्धालु की मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार (विनय सिन्हा)
जालौन 3मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर जालौन केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जालौन3मई26*मनुष्य के जीवन मे भोजन की तरह से सत्संग की भी आवश्यकता होती है