वाराणसी12जून25*काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में नवग्रह मंडप में आयोजित हुआ शांति पाठ* —
*अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना*
आज दिनांक 12 जून 2025 को अहमदाबाद विमान दुर्घंटना में मृतक आत्मा की शांति हेतु काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थित नवग्रह मंडप में एक विशेष शांति पाठ का आयोजन किया गया। यह शांति पाठ दुर्घटना में मृत्युग्रस्त सभी यात्रियों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। शांति पाठ के माध्यम से मंदिर के आचार्यों एवं पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि स्वरूप दीप प्रज्वलित किए गए और मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हैं और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना करता हैं।”
।।श्री काशीविश्वनाथो विजयतेतराम।। साभार

More Stories
अयोध्या14मई26*वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला के प्रयास से गरीब मजदूर को निजी कंपनी से मिला न्याय*
मुजफ्फरनगर14मई26*फ्रॉड रोकने और जागरुकता के लिए शतत प्रयत्नशील साइबर थाना*
पूर्णिया14 मई 26*जामिया उम्मे हनीलिल बनात बंदरक में जलसा सम्पन्न,