औरैया29नवम्बर*लापता किशोरी की गुमशुदगी दर्ज*
*बिधूना,औरैया।* 24 नवम्बर से अचानक घर से गायब हुई तेरह वर्षीय किशोरी का पाँच दिन बाद भी कोई पता नहीं चल सका। गुमशुदा किशोरी के पिता ने कोतवाली में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।कोतवाली पुलिस ने पीडित दम्पति को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर वेला रोड बिधूना के निवासी देशराज जाटव की तेरह वर्षीय पुत्री गत 24 नवम्बर की सांय अचानक घर से गायब हो गयी। देशराज ने उसकी रिश्ते नातेदारियों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नही चला। किशोरी के गुम होने से उसके माता पिता एंव अन्य स्वजन खासे परेशान हैं, और रो रोकर बुरा हाल है।
More Stories
मुजफ्फरनगर: 16 अक्टूबर 26 विजय वर्मा बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर 26 राजपाल सैनी की सपा में वापसी, भाजपा छोड़ फिर बदली राजनीतिक राह,,
प्रतापगढ़ 16 अक्टूबर 26*प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका*