मथुरा12जून25* ईनामियां/टप्पेबाज अभियुक्त से हुई पुलिस मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ अभियुक्त के पैर में गोली लगने से हुआ घायल/गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपीआजतक
आज दिनांक 12.06.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 135/25 धारा 318(4) bns में ATM में टप्पेबाजी करने वाले प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त योगेंद्र उर्फ लीलू पहलवान पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम जवा थाना छायासा जनपद फरीदाबाद हरियाणा जिस पर थाना रिफाइनरी से 20000 का इनाम घोषित है आज घटना करने की फिराक में आया है जिसकी सातोहा गोवर्धन रोड पर थाना हाईवे व स्वाट टीम द्वारा घेराबंदी की गई तो अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय एक अदद जिंदा व एक अदद खोखा कारतूस व एक मोटरसाइकिल स्पेंडर बिना नंबर बरामद हुई । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त योगेंद्र उर्फ लीलू पहलवान को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता—*
योगेंद्र उर्फ लीलू पहलवान पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम जवा थाना छायासा जनपद फरीदाबाद हरियाणा
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण—*
1-एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस
2-एक मोटरसाइकिल स्पेंडर बिना नंबर
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास–*
मु0अ0स0 135/25 धारा 318(4) बी0एन0एस0 थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा
*अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR